पुलिस थाना नालागढ़ में चार अभियोग दर्ज
नालागढ़ 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ की अलग-अलग टीमों ने गत दिवस सड़क पर रेहडी फडी लगाने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए चार अभियोग पंजीकृत किए । टीम ने गशत के दौरान चौंकीवाला, कीरपालपुर व राजपुरा में चार लोगों को सड़क पर रेहडी लगाकर आईसक्रीम व फास्टफूड़ बेचते हुए पाया जिससे की सड़क पर आने जाने वाले लोगों को बाधा उत्पन्न हो रही थी । कार्रवाई करते हुए नालागढ़ पुलिस थाना की टीमों ने ईश्वर गिरी निवासी चौंकीवाला, अनिल निवासी उ0प्र0, अमर पाल निवासी उ0प्र0 और राजू लाल निवासी राजस्थान के खिलाफ धारा 283 भा0द0स0 के तहत मामले दर्ज किए हैं ।
बद्दी पुलिस की रेहड़ी लगाने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे सड़क से कुछ दूरी पर ही अपना सामान बेचें, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की बाधा न हो ।










