/रामशहर कालेज में कारगिल दिवस पर शहीद प्रदीप कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दी श्रघ्दांजलि।

रामशहर कालेज में कारगिल दिवस पर शहीद प्रदीप कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दी श्रघ्दांजलि।


नालागढ 26 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

आज राजकीय महा विद्यालय राम शहर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 वां कारगिल दिवस मनाया गया स जिस में स्थानीय कारगिल शहीद प्रदीप कुमार की भाभी श्रीमति सुमित्रा व भतीजे ने शिरकत की जबकि शहीद प्रदीप कुमार की माता श्रीमति सीता देवी तहसील स्तर पर आयोजित कारगिल दिवस नालागढ़ में उपस्थित रही ।

यह जानकारी देते हुए कालेज के कार्यकारी प्राचार्य सतविन्द्र सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने बहुत ही सम्मान के साथ शहीद के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया l एन. एस. एस. वलांटीयर्स ने शहीद की तस्वीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और स्टाफ सहित उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण किये l

इस मौके पर देश भक्ति से ओत-प्रोत एक कविता प्रस्तुत की lइससे पूर्व लगभग 35 वलांटीयर्स व 20 अन्य विद्यार्थियों ने कॉलेज व स्कूल परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया l प्रो. रितु ने मंच संचालन किया l अंत में महाविद्यालय के कार्य कारी प्रचार्य प्रो. सतविंदर सिंह ने शहीद परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद कियाl

इस समारोह में पूर्व पी.टी.ए. प्रधान ईश्वर दास के अलावा प्रो. दुर्गा चन्द नेगी, डॉ. तनु कलसी, प्रो. शशि पालनाटा, प्रो. रितु, श्री संजय कुमार जे.ओ.ए. व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ मौजूद रहेl