अल्का वर्मा बनी तीसरी बार नालागढ परिषद की अध्यक्षा
नालागढ 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

लम्बे अरसे के बाद नालागढ नगर परिषद को अध्यक्ष मिल गया । गत दिवस यहां हुए चुनाव में वार्ड नम्बर पांच की पार्षद पूर्व अध्यक्षा अल्का वर्मा तीसरी बार नालागढ नगर परिषद की अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति के साथ चुन ली गई है । नालागढ के विधायक के एल ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप सिंह बावा व हिमाचल के मुख्य मन्त्री सुखविन्द्रर सिंह सुक्खु के अनुसार अल्का वर्मा का समर्थन किया । याद रहे कि विधायक को अध्यक्ष के पद के लिए दो मत के बराबर शक्तियां प्राप्त थी लेकिन यह मामला काफी समय से लटके रहने के कारण नालागढ नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी पिछले सात महीनो से खाली पडा था जिस पर कांग्रेस नेता हरदीप सिंह बावा ने कडा रूख अपना लिया था और इस बारे में सार्वजनिक रूप से ब्यान भी जारी कर दिया था ।
अल्का वर्मा के अध्यक्ष बनने पर उन्हे बधाई देने वालो की भीड लगी हुई है । याद रहे कि अल्का वर्मा एक मिलनसार छवि रखने वाली नेत्री है और इस मौके पर उन्होने सभी पार्षदो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नालागढ के सभी वार्डो में एक समान विकास किया जाएगा










