नालागढ 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के बरोटीवाला में गत दिवस एक टिपर चालक करणजीत सिहं निवासी खरड़, पंजाब की करंट लगने से मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा टिपर चालक के बिजली की तार की चपेट में आने से हुआ ।
मृत्क के पिता गुरिन्द्र सिहं ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज कराई की यह हादसा बिजली विभाग तथा स्टोन क्रशर के मालिक की लापरवाही के चलते हुआ क्योकि बिजली की तार जमीन से एक निश्चित दूरी पर नही थी और स्टोन क्रशर वालों ने भी बिजली के तार के पास बजरी के ऊँचे ढेर लगा रखे हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला में धारा 336, 304 ए भा0द0स0 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।










