शिमला 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते बिगडे हालात सुधारने के लिए सरकार प्रयासरत है । हिमाचल के मुख्य मार्गो को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है तथा हिमाचल सरकार ने पर्यटको को पुनः प्रदेश में आने के लिए निमन्त्रित किया है ।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में भारी वर्षा के चलते बन्द हुए मुख्य मार्गो को खोल दिया गया है जिस से यहां आने वाले पर्यटक पुनः अपनी यात्राएं व हिमाचल दर्शन कर सकते है । उन्होने कहा कि वर्षा ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई है पर्यटन उधोग भी प्रभावित हुआ है । उन्होने पर्यटको को आश्वसत किया कि वह हिमाचल में आए यहां सभी हालात सामान्य हो चुके है । लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्या सिंह ने देश के दुसरे राज्यो से आने वाले पर्यटको आश्वसत किया है कि हिमाचल सरकार आपकी सुविधा के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी ।










