/केन्द्रीय सडक एवम् परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के आपदा में हुए नुकसान का किया हवाई निरीक्षण ।

केन्द्रीय सडक एवम् परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के आपदा में हुए नुकसान का किया हवाई निरीक्षण ।

शिमला 31 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल में हुई भारी वर्षा के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय सडक एवम् परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी ने आज हिमाचल का हवाई दौरा किया और प्रदेश में हुई हानि का हवाई निरीक्षण किया ।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्या सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मन्त्री के साथ हिमाचल के मुख्य मन्त्री सुखविन्द्रसिंह सुक्खू ,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर तथा हिमाचल के अन्य मन्त्रियो ने भी हवाई दौरा करने आए केन्द्रीय मन्त्री को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी तथा निरीक्षण करवाया गया ।

उन्होने बताया कि केन्द्रीय मन्त्री ने यथा सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया है ।