/जिला सोलन के धुन्दन खण्ड की अण्डर 14 (छात्र )खेलकूद प्रतियोगिता रा.व.मा. विद्यालय सरयांज में होगी आयोजित ।

जिला सोलन के धुन्दन खण्ड की अण्डर 14 (छात्र )खेलकूद प्रतियोगिता रा.व.मा. विद्यालय सरयांज में होगी आयोजित ।

आठ अगस्त को मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी करेगे समापन समारोह की अध्यक्षता ।

सोलन (अर्की )1 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ कमल चौहान

जिला सोलन के शिक्षा खण्ड धुन्दन की खण्ड स्तरीय अण्डर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आयोजित की जा रही है ।

यह जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज के प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने हिम नयन न्यूज को बताया कि इस खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ 6 अगस्त को किया जाएगा जिस में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान एवम् सोलन जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष, रमेश ठाकुर रहेगे जबकि इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला युवा सेवाएं एवम् खेल अधिकारी सोलन, विशिष्ठ प्रशिक्षक मुक्केबाज ,सविन्द्र सिंह कैन्थ शिरकत करेगे ।

उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का समापन्न आठ अगस्त को किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी करेंगे । उन्होने बताया कि विद्यालय प्रबन्धन कमेटी इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग करेगी ।