आपरेटरज को वाहन चलाने में आ रही भारी कठिनाई
सोलन (अर्की ) 2 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

अम्बुजा सीमेंट प्लांट में माल ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टज को कम्पनी के साथ हुए एम ओ यु के हिसाब से माल भाडा न बढाए जाने से आपरेटरज को परेशानी का सामना करना पड रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक दाडलाघाट में ट्रक आपरेटरज की समस्याए एक जैसी होने के बावजूद भी यहां के आपरेटरज अलग अलग संस्थाओ में बंटे होने से कम्पनी भी किसी एक संस्था के साथ समझौता नही कर पाती है और इस का सीधा नुकसान यहां के आपरेटरज को उठाना पड रहा है ।

मिली जानकारी के मूुताबिक दाडलाघाट अम्बुजा सीमेंट प्लांट की माल ढुलाई के लिए तथा आपरेटर्ज कल्याण के लिए सात टा्रंस्पोटरज सोसाईटीज 1) सोलन डिस्ट्रीक्ट ट्रांसपोटर्ज आपरेटर्ज ( एस डी टी ओ), 2) दी बाधल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा सीमित ,3) एडीएमके सोसाईटी ,4 )गोल्डन लैण्ड लूजरज सोसाईटी, 5 )कुरगण माईनिंग एरिया सोसाईटी ,6) एक्स सर्विसमैन ट्रास्पोर्ट सोसाईटी ,7) ग्याणा ट्रांसपोर्टरज सोसाईटी काम कर रही है । लेकिन ट्रक आपरेटरज को लाभ दिलवाना तो दूर की बात है कुछ सस्थाओ को चलाने के लिए हिमाचल सरकार का सहकारिता विभाग विवश है । जिस से अम्बुजा सीमेट कम्पनी भी इस बात का पूरा फायदा उठा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक आपरेटरज के साथ माल ढुलाई के लिए अम्बुजा कम्पनी का एम ओ यु हुआ है आज के दिन उस हिसाब से उन्हे भाडे की हाईक नही मिल रही है प्रदेश में डीजल के भाव बढने के बावजूद भी कम्पनी ने भाडे में वृघ्दि के नाम पर एक रूपया नही बढाया है । आपरेटरज की हालत इतनी खराब हो गई है कि कुछ लोग पहली संस्था में अपने टोकन बेच कर नई सस्थाए बना कर उस टोकन मनी से अपने वाहन चला रहे है ।इस बारे में जब दी बाधल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा सीमित के उपाध्यक्ष ऋषि राज गांधी से बात की गई तो उन्होने बताया कि अम्बुजा सीमेट कम्पनी के साथ भाडे की बढौतरी के लिए बात चल रही है और जल्दी ही बढौतरी मिलने की उम्मीद है ।

याद रहे कि दाडलाघाट स्थित अम्बुजा सीमेंट प्लांट में माल ढुलाई के लिए करीब 4000 वाहन लगे हुए है और कम्पनी आगे फलाई एेश की ढुलाई के लिए 35 बंकरज लगाने के लिए इन सोसाईटीज को अपनी मांग जारी कर चुकी है यदि सोसाईटीज इन बंकरज को लगाने में कामयाब नही होती है तो अम्बुजा अपने बंकर लगा कर आपरेटरज के पेट पर लात मार सकती है । मामला अभी विचाराधीन है स्थिति किसी भी ट्रांसपोर्ट सोसाईटी के सामने साफ नही है कि किस कैपेस्टिी के बंकर चाहिए उनके आपरेट करने पर क्या दरे रहेगी और कितने सालो तक इस व्यवस्था को चलाया जाएगा । जानकारी के मुताबिक माल ढुलाई में लगी सातो की सातो सोसाईटीज इस बारे में सूचित कर दी गई है लेकिन अभी तक डीजल की दरो में हुई बढौतरी के मुताबिक माल ढुलाई की दरो को नही बढाया गया है। इन बंकरज के बारे में निर्णय प्रशासन व कम्पनी के साथ बैठ कर किया जाना अभी विचाराधीन ही है ।










