केन्द्र द्वारा बनाए गए कानूनो को वापिस लेने के लिए एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन ।
नालागढ 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

आज केंद्रीय मजदूर संगठनों के आवाहन पर बीबीएन क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरों ने जिसमें एटक इनटक,सीटीयू, से संबंधित कारखाना मजदूर ,मिड डे मील मजदूर ,आंगनवाड़ी, अन्य संगठनों के मजदूरों ने जिसमें महिलाओं ने भी भाग लिया लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नालागढ़ से शुरू करके एसडीएम का कार्यालय तक रैली व प्रदर्शन का आयोजन किया और उसके बाद राष्ट्रपति महोदय को अपनी मांगों के बारे में मांग पत्र स्थानीय एसडीम नालागढ़ के माध्यम से भेजा गया ।

रैली प्रदर्शन में सीटीयू के जिला उप प्रधान कामरेड दलजीत सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष श्याम ठाकुर, प्रदेश सचिव राजन गोयल,पितांबर ठाकुर, जसविंदर सिंह, गजेंद्र तिवारी ,एटक के जिला सचिव नरेश घई कामरेड मोहनलाल, सीटीयू कि निर्मल कौर तथा मोहिंदर सिंह आदि नेताओं ने मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की और केंद्र द्वारा मजदूर विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की।










