/नंगल खड्ड में एक जेसीबी व टिप्पर से अवैध खनन कर रहे 04 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नंगल खड्ड में एक जेसीबी व टिप्पर से अवैध खनन कर रहे 04 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नालागढ 9 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

गत रात्री को प्रभारी पुलिस थाना नालागढ़ द्वारा गशत के दौरान नंगल पुल के नजदीक सरिया फैक्ट्री के पास एक जेसीबी व एक टीप्पर को अवैध खनन करते हुए पकडा गया । इस दौरान एक अन्य लड़का नीरज कुमार पुत्र श्री कर्णजीत निवासी नंगल नीचला तह0 नालागढ को भी मौका से थोडी दूरी पर पकडा गया जो कि उपरोक्त जेसीबी व टीप्पर से अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों को पुलिस के आने की सूचना दे रहा था । जेसीबी चालक की पहचान वीर चन्द पुत्र श्री हाक्म राम निवासी मडियारपुर डा0 व तह0 नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 व टीप्पर चालक मौका से फरार हो गया ।

पुलिस थाना नालागढ़ में भा0द0स0 की धारा 379, 34 भा0द0स0 & धारा 21 माईनिंग अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया कर कार्यावाही अमल में लाई जा रही है । प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि उपरोक्त जेसीबी मशीन काकू प्रधान (नामक व्यक्ति) निवासी नंगल निचला तह0 नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 की है तथा नीरज उपरोक्त को JCB मालिक काकू ने रैकी के लिए रखा हुआ है जो कि उसे एक रात का 500/ रू देता है ।

इसके अतिरिक्त बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जोघों में एक जेसीबी का चालान किया गया तथा कुल 50,000/- रुपए जुर्माना किया गया है।