नालागढ 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

” मेरी माटी मेरा देश “ का कार्यक्रम विकास खंड नालागढ़ के गवरमेंट कॉलेज नालागढ़ में नेहरू युवा केंद्र सोलन और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सोलन ने मिलकर मनाया गया।

नेहरू युवा केंद्र सोलन की डिप्टी डिरेक्टर इरा प्रभात और गवर्नमेंट कॉलेज नालागढ़ की प्रिंसिपल
सपना संजय पंडित एवं जिला युवा सेवा एवं खेल की कार्यकर्ता संयोजक श्रीमती सुमन लता देवी के निर्देशन अनुसार अमर शहीद(1999 के कारगिल युद्ध में) प्रदीप कुमार कौशल की भाभी .श्रीमती सुमित्रा देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले शपथ फिर पौधारोपण का कार्य करवाया गया यह कार्य नेहरू युवा केंद्र (ब्लॉक नालागढ़) के स्वयंसेवी अजैब सिंह नायर और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (ब्लॉक नालागढ़ )की स्वयंसेवीका अनीता ठाकुर एवं कॉलेज की एनएसएस कि कोऑर्डिनेटर डॉ°शुक्ला रानी की देख – रेख में करवाया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य अध्यापकों डॉक्टर हरविंदर , डॉक्टर शिप्रा , डॉक्टर वंदना , प्रोफेसर प्रशांत , प्रोफेसर अचला देवी , प्रोफेसर प्रदीप , प्रोफेसर सोनिया , डॉक्टर स्वेता और प्रोफेसर अनिता उपस्थित रहे एवं एनएसएस के सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।










