नालागढ 9 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की भटोलीकलां शाखा का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की यह दून विधानसभा क्षेत्र की पहली तथा हिमाचल प्रदेश की 273वीं बैंक शाखा है।
राम कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर वित्तीय सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रामीण जनता को उनकी बचत को सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रामीणों को उत्पादन ऋण भी प्रदान करता है जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर बैंक की शाखा सभी के लिए लाभदायक रहेगी।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को साई तथा चण्डी क्षेत्र के लोगों के एनपीए खातों के सम्बन्ध में वन टाईम सेटलमेंट की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक साहार श्रीवास्तव, धमेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र पाल, संजय ठाकुर, कांग्रेस मीडिया प्रभारी दीपक, योग सिंह, वरुण कालिया, हुसन चंद, सोहन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।










