/नालागढ में फोरलेन कार्य में भूमि अधिग्रहण के लिए सेवानिवृत्त दो पटवारियों तथा एक कानूनगो का आवेदन आमंत्रित

नालागढ में फोरलेन कार्य में भूमि अधिग्रहण के लिए सेवानिवृत्त दो पटवारियों तथा एक कानूनगो का आवेदन आमंत्रित

नालागढ 10 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

ज़िला सोलन के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन कार्य के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त दो पटवारियों तथा एक कानूनगो को अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जाना है। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने दी।
दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि इस कार्य के लिए पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में 21 अगस्त, 2023 से पूर्व किसी भी कार्य दिवस पर दे सकते हंै।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर छः माह की अवधि के लिए की जानी है। आवश्कतानुसार इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियुक्त कानूनगो को मानदेय 25 हजार रुपये प्रति माह तथा पटवारी को मानदेय 20 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01795-223024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।