शिमला 12 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चैहान
हिमाचल शिमला जिले के जुब्बल में गत रात्रि एक नेपाली के जिन्दा जलने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक जुब्बल के बोली नाला में सुरेन्द्रसिंह के पुराने लकडी के बने मकान में नेपाली रह रहा था कि गत रात उस मकान में अचानक आग लग गई और इस में रह रहा नेपाली बाहर नही निकल पाया और आग में जिन्दा जल गया
नेपाली मजदूर की पहचान अशोक बहादुर (40) नेपाल के काठमांडू के रामाछाप गांव का निवासी के रूप में की गई है । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने अग्निकांड में एक युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।










