/नालागढ हण्डूर रियासत का राज महल भी चढा इस साल की वर्षा की भेट ।

नालागढ हण्डूर रियासत का राज महल भी चढा इस साल की वर्षा की भेट ।

नालागढ 12 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चैहान

नालागढ के एतिहासिक राजा का महल आज क्षतिग्रस्त हो गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ की एतिहासिक धरोहर यहां हुई भारी वर्षा के चलते पिछली तरफ बने महल का हिस्सा गिरने से महल के अन्दर का सामान भी नीचे नाले में पहुंच गया ।

इस का विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महल का हिस्सा गिर कर पीछे चोए वाले मन्दिर की ओर जा गिरा ।

लोगो ने बताया कि नालागढ का एतिहासिक महल का यह हिस्सा भी कहलूर रियासत के राजाओ ने 1600 के आस पास बनाया था लेकिन इस साल भारी वर्षा के चलते घरती इतनी नर्म हो गई कि पहाडी का हिस्सा गिरने से इस पर बने महल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया ।