/बद्दी में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्रवासी की मौत

बद्दी में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्रवासी की मौत


नालागढ 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन के चक्का रोड पर ग्लोबल एन्टरप्राईजिज की दुसरी मंजिल से सरिया फैकते समय बिजली की तारो से छू जाने के कारण करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस उत्तर प्रदेश सम्भल के गांव कोठी निवासी विजय पाल का बेटा रवि जिस की उम्र 27 साल के करीब रही करंट लगने से मौत हो गई । रवि ग्लोबल एन्टरप्राईजिज की दुसरी मंजिल से सरिया नीचे उतारने के लिए भेजा गया था जिससे सरिया बिजली की तारो से छू गया और रवि को करंट लगने से मौके पर ही दम तोड दिया । पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है जिस के बाद उसे परिजनो को सौप दिया गया ।