/हंस फाउंडेशन(मोबाइल मेडिकल यूनिट )द्वारा रतवाडी में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां की गई वितरित

हंस फाउंडेशन(मोबाइल मेडिकल यूनिट )द्वारा रतवाडी में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां की गई वितरित

साथ ही डेंगू, मलेरिया और आई फ्लू की जानकारी भी दी।

नालागढ 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत रतवाडी में हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट-३ ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। फाउंडेशन द्वारा लोगों के विभिन्न रोगों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। फाउंडेशन द्वारा लोगों को डेंगू, मलेरिया और आई फ्लू के प्रति जागरूक भी किया गया। इस जागरूकता मे ग्राम प्रधान पूजा देवी आशा वर्कर संतोष कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तृप्ता रानी भी शामिल हुए।
हंस फाउंडेशन की टीम द्वारा गांव के 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें 30 टेस्ट किये जिसमें लिपयुड प्रोफाइल, मधुमेह, टाइफाइड और कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य रोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
फाउंडेशन के एसपीओ संदीप तोमर ने बताया फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट -3 पंचायतों के गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि लोग स्वस्थ रहे और सही समय पर उनका उपचार हो सके उन्होंने बताया कि हंस फाउंडेशन 2009 से समाज सेवा में कार्य कर रही हैं। हंस फाऊंडेशन की स्थापना माता मगला देवी और भोले महाराज जी के द्वारा की गई। हंस फाउंडेशन का हेड ऑफिस देहरादून उत्तराखंड में स्थित है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा 43 पंचायतो और 96 गावों में यह अभियान चलाया जा रहा है। एक गांव में महीने मे दो बार एक निश्चित दिनाक को आती हैं।
इस दौरान हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट -3 टीम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संदीप तोमर, डॉ. सिद्धार्थ गोयल, लैब टेक्नीशियन नरेंद्र,फार्मासिस्ट रवि कुमार सहित ड्राइवर राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। n