/नालागढ उपमण्डल के मलौण के बानली में मकान गिरने से महिला की मौत ।

नालागढ उपमण्डल के मलौण के बानली में मकान गिरने से महिला की मौत ।

मवेशीखाने में भी पालतू जानवरो की मौत


नालागढ (रामशहर )14 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ तरूण गुप्ता

नालागढ उपमण्डल के पहाड़ी क्षेत्र अर्की विधानसभा चुनाव क्षेत्र के परगणा मलोंन के गांव बानली कनेटा में विगत रात्रि हुई भारी बारिश के चलते पक्का मकान गिर जाने के कारण एक महिला की मौत का समाचार प्रकाश में आया है ।

स्थानीय पंचायत प्रधान रघुराज पराशर ने हिम नयन न्यूज को बताया की गांव बानली कनेता के सौनु राम सपुत्र पोको की पत्नी फूला देवी की उम्र 65 वर्ष की विगत रात्रि भारी बारिश के चलते मकान गिर जाने के कारण मौका पर मौत हो गई ।जबकि पांच अन्य सदस्यों को लोगों के जन सहयोग से कड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकाल लिया ।

इन की गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसमें 9 बकरे एवं एक भैंस एवं एक पालतू कुत्ता की भी दब जाने के कारण मौत हो गई । स्थानीय पंचायत प्रधान रघु राज परासर ने फौरी तौर पर अपनी ओर से ₹5000 मलोंन पंचायत की प्रधान ने ₹5000 एवार्ड सदस्यों ने दो ₹2000 एवं प्रशासन की ओर से 25000 की राशि हल्का पटवारी ने मौका पर मोहिया करवाई है ।

स्थानीय पंचायत के प्रधान रघुराज परासर ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं सी पी एसए हल्का विधायक संजय अवस्थी एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि परिवार को शीघ्र अति शीघ्र सहायता राशि मुहैया करवाई जाए।