/बरोटीवाला में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज

बरोटीवाला में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज

नालागढ 14 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


गत दिवस पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा बटेड गांव में गुप्त सूचना के आधार पर ब्रहमानन्द के पुत्र मोनु निवासी गांव खडगमुगोली हाउस न0 450 सैक्टर 3 पंचकुला हरियाणा की करियाणा दुकान से तालाशी के दौरान कुल 36 बोतले शराब देसी की ब्रामद की गई। जिस पर पुलिस थाना बरोटीवाला में हिमाचल आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगामी कार्यवाही जारी है