/राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम रद्द किया गया

राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम रद्द किया गया


शिमला 14 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

राजभवन के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राजभवन, शिमला में आयोजित होने वाले ऐट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
यह निर्णय प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन व बादल फटने के कारण हुई जान-माल की क्षति के दृष्टिगत लिया गया है।