/हिमाचल में प्रकृतिक आपदा के चलते 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के अलावा सभी कार्यक्रम रद्द ।

हिमाचल में प्रकृतिक आपदा के चलते 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के अलावा सभी कार्यक्रम रद्द ।

शिमला 14 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश में प्रकृतिक आपदा के चलते हुए भारी जान माल के नुकसान को देखते हुए कल 15 अगस्त को प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमो में तिरंगा फहराने के अलावा सभी कार्यक्रमो को रद्द कर दिया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्य मन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस बात की घोषणा की है ।

याद रहे कि गत दिवस हिमाचल के बहुत जगहो पर पहाड दरकने तथा बादल फटने से भारी जान माल का नुकसान हुआ है । इस प्रकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार ने इस निर्णय को लिया है ।