पोस्टमार्टम की रिपोट आने पर जाहिर होगा मौत का कारण ।
नालागढ 20 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ में अपराध थमने का नाम नही ले रहे है पिछले कुछ दिनो से कई संगीन वारदाते देखने को मिल रही है । गत दिवस भी नालागढ के चौकीवाला के पास एक नाले में प्रवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।

मिली जानकारी के मुताबिक लोगो ने नाले में पडे शव को देख कर इस की सूचना नालागढ पुलिस को दी जिसका पेास्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया । समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी बाकि थी जिस से मौत के कारणो का पता चल पाएगा । इस बात की पुष्टि जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है ।










