शिमला 22 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल में प्रकृतिक आपदा के चलते केन्द्र द्वारा प्रदेश को दी जा रहे आर्थिक सहयोग के बावजूद भी कुछ नही दिया गया कहना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है यह बात शिमला में नेता प्रतिपक्ष ने कही । उन्होने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की हर प्रकार मदद की जा रही है। राहत और बचाव कार्य से लेकर रोड इन्फ़्रास्ट्रक्चर सही करने में केंद्र पूरा सहयोग कर रहा है। बीते कल ही 200 करोड़ रुपये की चौथी किश्त केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई है। इसके पहले ही 554 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए जारी किया जा चुका है। एनडीआरएफ़, सेना, वायु सेना सब काम पर लगे हैं और राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार का यह कहना कि केंद्र सरकार से कोई सहयोग नहीं मिला, आपदा राहत में जुटे लोगों का भी अपमान हैं।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए प्रदेश को दिये 2643 करोड़
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-3 के तहत हिमाचल प्रदेश को 2643 करोड़ रुपये दिये हैं। इस स्वीकृत राशि से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 2,683 किलोमीटर लंबी 254 सड़कों के विस्तारीकरण और उनके दुरुस्तीकरण का काम होगा। क्या यह सब सहयोग नहीं हैं ?










