नालागढ (रामशहर )22 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / तरूण गुप्ता

जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर का शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज बाद दोपहर रामशहर पहाड़ी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कश्यप को नालागढ़ से रामशहर आते वक्त गुरुकुण्ड से रामशहर तक कई जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण डेढ़ घंटे तक मार्ग में फंसे रहे।

उसके पश्चात उन्होंने नव ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बड़े हॉल में आम जनता के साथ एक मीटिंग की एवं जनता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई भिन्न-भिन्न एन योजनाओं पर भी पर भी बारीकी से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में बड़ी आपद आई है। इस समय हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार जनों का जम कर जनसहयोग करना चाहिए।इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को भी सुना ।

लोगों ने उनके समक्ष पेयजल सड़क विद्युत एवं अन्य विभागों की समस्याओं को भी उजागर किया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य रूप से जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए और उन्होंने सांसद को शिकायत करते हुए बताया की पहाड़ी चिकनी में पिछले 15 दिनों से गांव बड्डू में पिछले 25 दिनों से की एक-एक बूंद के लिए मोहताज ब आन पड़ी है।

इसके पश्चात सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत रामशहर के गांव बाहली मजेड गांव का जायज लिया और इस आपदा में पीड़ित परिवार जनों को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहायता राशि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया ।उन्होंने मौका पर ही जिला उपायुक्त सोलन को मोबाइल द्वारा द्वारा सूचित किया कि पीड़ित परिवार जनों को कम से कम ₹10000 की सहायता राशि मुहैया करवाई जाए, उन्होंने उन्होंने कहा की सरकार एवं प्रशासन द्वारा जो ₹3000 की नाम मात्र की राशि दी जा रही है , इसे बढ़ाकर 10,000 रुपए कम से कम किया और तुरंत दिशा निर्देश जारी मौका पर प्रशासनिक अधिकारियों को भेज कर हर संभव सहायता राशि मोहिया करवाई जाए और इस आपदा में पीड़ितजनों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया जाए ।

इसके पश्चात कश्यप ने ग्राम पंचायत भेहड़ी के गांव सुलाहन का जायजा लिया । और पीड़ित परिवार जनों को सरकार एवं प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता राशि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रधान सतपाल ठाकुर ने उन्हें एक ज्ञापन पत्र भी सोपा और उक्त पंचायत का बारीकी से आपदा के दौरान हुए नुकसान का विवरण बताया।उन्होंने पीड़ित परिवार जनो का नजदीकी से कुशल क्षेम पूछा और दर्द बांटा










