सोलन 22 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
सोलन जिले में 73 मुख्य मार्गो में से ज्यादातर मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए है लेकिन अभी परवाणू से शिमला की ओर आने जाने वाले वाहनो के लिए बहुत जगह पर एक ही लेने खोली गई है जबकि सोलन जिले की तीन सडके आज भी यातायात के लिए बिलकुल बन्द पडी है ।
यह जानकारी देते हुए जिला सोलन प्रशासन की ओर से प्रवक्ता ने बताया कि सोलन जिले की नालागढ से भरतगढ जाने वाले मार्ग को वाहनो के लिए दभोटा के पास नही खोला जा सका है इसी तरह नालागढ उपमण्डल के रामशहर से स्वारघाट रोड को भी यातायात के लिए नही खोला गया है ।
प्रवक्ता ने बताया कि उधर अर्की उपमण्डल के कन्धर से बेरल रोड को भी नही खोला जा सका है । यह जानकारी लोगो की सुविधा के लिए सांझी की गई है । प्रशासन ने लोगो को सचेत किया है कि वह वर्षा के चलते अपने अपने घरो से बाहर नाहक न निकले ।घर में रहे सावधानी बरते और सुरक्षित रहे ।










