नालागढ 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन को यातायात बहाल करने के लिए बीबीएन पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है जिस के चलते यहां आने जाने वाले उधोगपतियो तथा अन्य लोगो को अपने अपने गंतव्य पर पहुचाया जा सके । यह जानकारी देते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चन्डी गढ से बद्दी आने जाने वालो को अस्थाई व्यवस्था की गई है । जिस से लोगो को औधोगिक नगरी में पहुचने तथा यहां से बाहर जाने वालो को वन वे मार्गो के माध्यम से सुविधा पहुचाई जा सके । उन्होने बताया किचंडीगढ़ से बद्दी को आने वाले वाहन शाहपुर बैरियर होकर बद्दी पहुंच सकते हैं और यह रूट गोरखनाथ टेंपल से लेकर शाहपुर बैरियर तक वन-वे रहेगा।
चंडीगढ़ से बद्दी की ओर आने वाले वाहन मड़ांवाला-बरोटीवाला मार्ग से होकर भी बद्दी पहुंच सकते हैं और इस मार्ग पर यातायात दो-तरफा रहेगा।
बरोटीवाला से बद्दी की ओर आने वाले वाहन सनसिटी रोड बद्दी से होकर आएंगे तथा यह सड़क सनसिटी चौक से टोल बैरियर बद्दी होते हुए रेड लाइट चौक बद्दी तक वन-वे रहेगी।
बद्दी से बरोटीवाला की ओर जाने वाले वाहन सिक्का होटल बरोटीवाला से होते हुए जायेंगे तथा यह सड़क रेड लाइट चौक बद्दी से सनसिटी चौक तक वन-वे रहेगी।











