अस्पताल में लगे सीसीटीवी व होमगार्ड जवानो की निगरानी से भी बचा कर ले गए चोर।
नालागढ 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ सरकारी अस्पताल से पिछले दिनो गायब एक्सरे मशीन के लेड का बण्डल चोरी का आज तक कोई भी सुराग नही लग पाया है । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिनो एक्सरे रूम की सफाई के लिए एक्सरे लेड के दो बण्डल कमरे के बाहर रखे गए थे जिस में से लेड का एक बण्डल यहा से गायब हो गया था । जिसकी सूचना नालागढ थाने में दी गई और पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आज तक इस चोरी का कोई सुराग नही लग पाया है ।
जानकारी के मुताबिक इस लेड के बण्डल की कीमत 35 हजार रूपए के करीब बताई जा रही है । हिम नयन न्यूज की दर्याफत में पता चला कि उस दिन अस्पताल से कबाड में गत्ते की पेटियां भी बेची गई थी जिस से अनुमान लगाया जा रहा है कि कही कबाड में ही यह लेड का बण्डल तो नही चला गया लेकिन इस बात की पुष्टि नही हो पा रही है अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे व होमगार्डज भी इस चोरी का सुराग नही दे पा रहे है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है ।
पुलिस ने इस चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है इस बात की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने की । उन्होने हिम नयन न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि रेडियोग्राफर हितेश कुमार की शिकायत के मुताबिक यहा बण्डल अन्य सामान के साथ एक्सरे रूम के बाहर रखा गया था जहां से यह गायब हो गया । उन्होने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है










