नालागढ 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के पंजैहरा निवासी कुलदीप सिंह ने बद्दी थाना में दो लाख रूपए की धोखाघडी का मामला दर्ज करवाया है ।मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी में जमीन की सेल परचेज के मामले आए दिन सामने आते रहते है जिन में कई पक्ष धोखाधडी का शिकार भी हो रहे है । इसी तरह का एक मामला आज पुलिस में दर्ज करवाया गया है ।
जानकारी के मुताबिक शिकायत कर्ता कुलदीप सिंह निवासी पंजैहरा नालागढ ने आरोप लगाया है कि उसके गांव पंजैहरे के ही निवासी दविंदर शर्मा ने उससे जमीन के सौदे के लिए अग्रिम राशि के रूप में दो लाख रूपए ऐंठ लिए और जमीन भी नही दी । इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पंजैहरे का निवासी कुलदीप सिंह बददी मंें काम करता है जिस कारण मामला बद्दी थाने में दर्ज करवाया गया है पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आगे छानबीन की जा रही है ।










