नालागढ 25 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यरो/ नयना वर्मा

नालागढ के डाडी, खेडा ,बागवानिया,ब्रहामण बेली ,हांडा कुंडी, मण्डयारपुर ,किरपालपुर, पीर स्थान तथा औधाोगिक इकाईयो राज इण्डस्ट्रीज, जिन्नथ इण्टरनेशनल, डी एम डी आदि क्षेत्रो में रविवार 27 अगस्त 2023 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी । यह जानकारी देते हुए एच पी एस ई बी एल विधुत मण्डल 2 के सहायक अभियन्ता मुकेश शर्मा ने हिम नयन न्यूज को बताया कि इस दिन 66/33/11 के वी विघुत केन्द्र नालागढ से संचालित 11 केवी बरोटीवाला फीडर की मुरम्मत के लिए बिजली सुबह 8.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक बन्द रहेगी ।
उधर नालागढ के विद्युत उपमण्डल नम्बर 01 नालागढ़ के सहायक अभियंता सी आर वर्मा ने भी इस दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है उन्होने कहा कि 27 अगस्त, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, मगनपुरा, जगातखाना घरात तथा औद्योगिक इकाइयां खुराना इंडस्ट्री, श्री कृष्णा पैकेजिंग, एसजे मिनरल, हिम ओवरसेज, हिमाचल फार्मेसी कॉलेज, यूनिवर्सल कार्टन सोल्युशन,सेवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोनो अभियन्ताओ ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।










