/मढावाला नदी पर बना अस्थाई पुल भी वर्षा के पानी में बह जाने से यातायात के लिए कालूझण्डा बरोटीवाला प्रयोग करने की सलाह ।

मढावाला नदी पर बना अस्थाई पुल भी वर्षा के पानी में बह जाने से यातायात के लिए कालूझण्डा बरोटीवाला प्रयोग करने की सलाह ।

नालागढ 25अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन को हरियाणा से जोडने वाला मढावाला का पुल आज प्रातः चार बजे भारी वर्षा के चलते नदी के बहाव में ढह गया जिस से पिजौंर कालका से आने जाने वालो का यह रास्ता पुरी तरह बन्दहो गया । स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यहां आने वाले लोगो को कालका से उपर कालू झण्डा बरोटीवाला रास्ते से आने जाने के निर्देश जारी किए है ।

पुलिस ने सभी लोगो से अपील की है कि वह एक लेन में रह कर यातायात को निकलने में सहयोग करें ।याद रहे कि मढावाला नदी पर बना पुल पहले ही ढह चुका था लेकिन अस्थाई व्यवस्था भी धराशाही हो गई ।