/नालागढ कालेज के पूर्व छात्र संघ ने नव नियुक्त् प्राचार्य डा0 सपना संजय पण्डित से की शिष्ठाचार भेंट।

नालागढ कालेज के पूर्व छात्र संघ ने नव नियुक्त् प्राचार्य डा0 सपना संजय पण्डित से की शिष्ठाचार भेंट।

कालेज की स्वर्ण जयंती के आयोजन करने की अनुमति का भी किया आग्रह ।
नालागढ 26 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


नालागढ राजकीय महाविद्यालय की नव नियुक्त प्रचार्य डा सपना संजय पण्डित से पूर्व छात्र संघ की कार्यकारिणी ने शिष्ठाचार भेट की । मिली जानकारी के मुताबिक कार्यकारिणी के औपचारिक स्वागत व संक्षिप्त परिचय के पश्चात प्राचार्य डा सपना संजय पण्डित ने कालेज की समस्याओ के बारे में सदस्यो को अवगत करवाया । पूर्व छात्र संघ की कार्यकारिणी ने प्राचार्य डा सपना संजय पण्डित को आश्वासन दिया कि अगली कार्यकारिणी की बैठक में इन समस्याओ के निदान के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।


इस दौरान पूर्व छात्र संघ ने प्राचार्य से कालेज परिसर में एक बोटेनिकल गार्डन विकसित करने कैम्पस के सौन्दर्यकरण के लिए कुछ हिस्सा देने का आग्रह किया । पूर्व छात्र संध ने कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन के लिए भी कालेज प्रशासन से अनुमति का आग्रह किया जिस का पूरा खर्चा पूर्व छात्र संध ने उठाने का आश्वासन दिया ।