कांगडा 7 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
उत्तर प्रदेश मे अपराधियो के उपर नुकेल कसने के बाद हिमाचल अपराधियो की शरणास्थली बनने या यहां पर अवैध हथियारो का धन्धा किए जाने की आशंकाए बढती ही जा रही है । गत दिनो चम्बा से हरिद्वार के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में कारतूस भेजे जाने के बाद अब कांगडा जिले के टांडा मैडिकल कालेज के नजदीक पुलिस को एक शिव मन्दिर के नजदीक तीन कट्टे व 40 राउण्ड कारतूस के साथ एक खाली मैगजीन व दो चाकूओ सहित कुछ अलपराज की गोलियां भी मिलने से इलाके में हडकण्प मच गया है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी अकित शर्मा ने पत्रकारो को बताया कि यह असला शिव मन्दिर के पीछे पुलिस की गश्ती पार्टी को मिला है इस में किसी की गिरफतारी नही हुई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है ।










