नालागढ 13 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में पकडी गई गैर कानूनी शराब की 1636 बोतलो को जो मानव प्रयोग के लायक नही रही थी को नष्ट किया गया ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बद्दी मानपुरा व बरोटीवाला थानो के तहत 46 मामलो में पकडी गई अवैध शराब को मानव प्रयोग के काबिल न पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी निरीक्षक बद्दी तथा पुलिस अधिकारियो द्वारा नष्ट किया गया ।

उन्होने बताया कि 12,27,000 मिली लिटर अवैध शराब को नष्ट किया गया ।










