/अण्डर 19 वर्ष व अण्डर 14 वर्ष से कम छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में चमदार स्कूल का दमदार प्रदर्शन

अण्डर 19 वर्ष व अण्डर 14 वर्ष से कम छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में चमदार स्कूल का दमदार प्रदर्शन

नालागढ ( रामशहर ) 14 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ तरूण गुप्ता

जोन की उन्नीस वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नन्ड में आयोजित करवाई गई जिसमें 16 विद्यालयो के 221 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


वालीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार ने फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढलग को फाइनल मुकाबले में लगातार दूसरी बार हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में चमदार स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। वालीबॉल प्रतियोगिता में रोहित, केशव, सौरभ,जय,शिवम, राहुल, हिमेश,व सुजल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में केशव, सौरभ,जय, रोहित,व सुजल ने भाग लिया।

अब ये खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीघ में आयोजित होंगी। वहीं दूसरी ओर रामशहर जोन की चौदह वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सौर में 12 सितम्बर से 14 सितम्बर 2023 तक करवाई गई जिसमें 23 स्कूलों के 299 छात्रों ने भाग लिय

इस प्रतियोगिता में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार के खिलाड़ियों ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वालीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी को फाइनल मुकाबले में हराकर पहला स्थान हासिल किया तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नन्ड हराकर पहला स्थान हासिल किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में शुभम,पारस,महेश,अरुण, नीरज,दिक्शान्त,ईशान्त व कनिष्क तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में अरुण,शुभम, पारस,व महेश ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वालीबॉल में शुभम, पारस, महेश व नीरज तथा बैडमिंटन में अरुण व शुभम का चयन किया गया।

टीम कोच लछमन दास डी पी ई और टीम इंचार्ज रविन्द्र कुमार व सोनी कौशल के मार्गदर्शन में इन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों का व टीम कोच व टीम इंचार्ज का पाठशाला चमदार में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य व पाठशाला के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा आने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।