/मुख्य मन्त्री व विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्य मन्त्री व विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त


चंबा, 19 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान

हिमाचल के मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उनका निधन आज प्रातः चंडीगढ़ में हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विनम्र व्यवहार और समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को याद रखा जाएगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है।
हिम नयन न्यूज परिवार भी दविंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करता है ।