/नालागढ उपमण्डल के रामशहर में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा संघ की रामशहर इकाई की बैठक समपन्न ।

नालागढ उपमण्डल के रामशहर में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा संघ की रामशहर इकाई की बैठक समपन्न ।


नालागढ (रामशहर ) 20 सितम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /तरूण गुप्ता

नालागढ उपमण्डल की रामशहर पैन्शनरर्ज इकाई की बैठक आज रामशहर में आयोजित की गई । मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान दाता राम द्वारा की गई । अस बैठक की शुरूआत प्रकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस आपदा के दौरान स्वर्ग सिधारे लोगो की दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया । बैठके में यह भी निर्णय लिया गया कि इस इकाई के सभी सदस्य आपदा राहत कोष के लिए अपना एक दिन का पैन्शन अंशदान देगे।

पैन्शनर्ज की बैठक में सेवा निवृत कर्मचारियेा ने अपने मैडिकल बिलो की अदायगी न होने पर रोष जताया और अपनी महंगाई भत्ते की 11 प्रतिशात लम्बित राशि को शीर्घ जारी करने का आग्रह किया । सेवानिवृत कर्मचारियो ने अपने सभी प्रकार के देय की अदायगी एक मुश्त करने की भी मांग को उठाया । इस बैठक में सोलन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल ठाकुर उप प्रधान बाबू राम व उपाध्यक्ष हेतराम ने विशेष रूप से शिरकत की ।