औधोंगिक नगरी बीबीएन में चोरो ने दिया बडी चोरी को अन्जाम
नालागढ 20 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में गत दिवस एक बैंक का एटीएम तोड कर 16 लाख रूपऐ की राशि ले कर फरार होने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी ट्रक युनियन के पास आई सी आई सी आई बैंक के एटीएम का शटर तोड कर एटीएम की कैश ट्रे को तोड कर उससे 16 लरख रूपए चुराने में कामयाबी हासिल कर ली ।
पुलिस की माने तो यह चोरी रात करीब दो बजे की गई एकटीएम के आगे आईसीआईसी की पूरी ब्रांच थी लेकिन चोरो ने कैश काउण्टर तक चैक नही किया हेै । मजेदार बात यह रही कि चोरो को इस बात की पूरी जानकारी थी कि बैक एटीएम में कोई चौकीदार नही होता और न ही इसका अलार्म चलता है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर गाडी में आए और बैक के शटर को तोड कर चोरी करके फरार हो गए । पुलिस ने फॉरेसिक एक्सपर्ट को बुला कर साक्ष्य एकत्रित किए है लेकिन अभी तक किसी की गिरफतारी नही हो सकी है ।
जिला पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पत्रकारो को बताया कि चोर जल्द ही सलाखो के पीछे होंगे । उन्होने बैकरज को अपने अलार्म सीसटम ठीक करने की भी हिदायत दी तथा बैकों में चौकीदार तैनात करने को भी कहा है ।










