शिमला 21 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
नेपाली मूल की 50 वर्षीय महिला ने अपने पती के साथ झगडा होने के बाद जंगल में जा कर फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली । मिली जानकारी के मुताबिक मनी देवी पत्नी बीरू निवासी नेपाल जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है शिमला के भराडी कनैणा के जंगल में रस्सी से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।
जानकारी के मुताबिक दोनो पति पत्नी के बीच अपसी झगडा इतना बढ गया कि गत दिवस वह गुस्से में घर से चली गई और आज उसका शव पेड से लटका मिला । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।










