नालागढ (रामशहर ) 21 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

रामशहर रेड क्रॉस सोसाइटी नालागढ़ के सौजन्य से रामशहर में रक्तदान शिविर का अयोजन मेडिकल गुप्ता मेडिकल स्टोर की ओपनिंग के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया।

इस शिवर में करीब 22 लोगों ने अपनी स्वेच्छा के अनुसार रक्तदान किया ।गौर हो कि जुड़वा भाई अमन व आकाश ने आज अपने मेडिकल स्टोर के शुभारंभ उपलक्ष्य पर इस शिवर का आयोजन रखा था ।यह जुड़वा भाई भिन्न.भिन्न स्थानो पर 58 बार रक्तदान कर चुके हैं दोनो भाई पीजीआई चण्डीगढ में भी अपना रक्त दान कर चुके है तथा यहां लंगर लगा कर जन सेवा करते रहते है ।











