नालागढ 22 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो

जनकल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत रतवाडी ग्राम पंचायत पोल दा खाला में आज 20 परिवारों को जनकल्याण समिति द्वारा राशन की किटे बांटी गई ।
जानकारी के मुताबिक इन सब परिवारों का बीती बरसात में भारी नुकसान हो गया था कुछ के मकान में दरार आ गई थी और कुछ के मकान तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे । जनकल्याण समिति द्वारा भविष्य में भी इन सब परिवारों को मदद का आश्वासन दिया गया और अब तक जनकल्याण समिति लगभग 90 परिवारों को राशन की किटे बंाट चुकी है और इसके अलावा ग्राम पंचायत धरमाणा के पांच परिवारों को तीन.तीन हजार की चेक बतौर सहायता के रूप में दिए जा चुके है

इस मौके पर रतवाडी की प्रधान पूजा देवी द्वारा जनकल्याण समिति टीम का और उन सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया उन्होने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों का साथ दिया और हमारे साथ खड़े हुए
इस मौके पर ग्राम पंचायत रतवाडी की प्रधान पूजा देवी के साथ वार्ड मेंबर बबली देवी महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी व ग्राम पंचायत पोल दा खाला के प्रधान श्री राम लोक उप प्रधान बाबूराम वह अन्य गांव वासी उपस्थित थे और इस मौके पर जन कल्याण समिति प्रधान विशाल कुमार सदस्य मदन लाल नरेंद्र कुमार राकेश कुमार कृष्ण कुमार अर्जुन कुमार आदि हाजिर थे










