नालागढ 22 सितम्बर.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नम्बर 02 मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 24 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक औद्योगिक इकाइयां टी.वी.एस, टीमको स्टील, वाल्लेस फार्मा, सिन्टेक्स, सारा टेक्सटाइल आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक डाडी, खेडा, बागबानिया, ब्राहमण, बेल्ली, हाडाकुंडी, मडियारपुर, नानोवाल, किरपालपुर, पीरस्थान, कस्म्बो वाल एवं औद्योगिक इकाइयां राज इंडस्ट्री, जेनिथ इंटरनेशनल, पी.एम.डी, राज इंडस्ट्री, रेसेंटा, लेक्सिकोन, रिया पैकर्स, आर.एस.आर टेक्नो प्लास्ट, केप्निक फार्मा आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।










