नालागढ 23 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के उपमण्डल के पंजैहरा में दो सगे भाईयो के घरो में चोरी होने का समाचार मिला है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत रात्रि पंजैहरा के कोला गांव में भूषण व राधेश्याम के घर में चोरो ने सेध मार कर लाखो रूपए के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोर कर फरार हो गए । परिजनो ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे तक जागते थे लेकिन उन्हे किसी चोर की भनक नही लगी सुबह जब वह उठे तो एक कमरे को खोलने का प्रयास करने लगे तो अन्दर से नही खुला जब बाहर जा कर देखा तो खिडकी की ग्रिल तोड कर अन्दर कमरे में रखा सोने का सारा सामान व दस हजार नकदी गायब पाई गई ।कमरे का सारा सामान बिखरा पडा था ।

इस बारे में पंचायत प्रधान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर आ कर ब्यान दर्ज किए है और मामले की छान बीन कर रहे है लेकिन यह इस पंचायत में दुसरी बडी चोरी की बारदात है पहली चोरी में यहां फेरी के बहाने आने वाले चोरो ने बडी चोरी को अन्जाम दिया था इसी तरह खेतो में फसल के होते शाम को खेतो में छुप कर घरो में घुते है और चोरियो को अन्जाम देते है । हाल ही में अम्बवाला में भी इसी तरह धर की खिडकी की ग्रिल तोड कर अन्दर से चोरी की वारदात हुई है जिस का भी पुलिस अभी तक सुराग नही लगा सकी है ।

लोगो ने मांग की है कि चोरो को पकडा जाए । घर की महिलाओ की हालत इस चोरी से बेहाल है उनके मंगल सूत्र तक चोर चोरी कर के ले गए । पीडित भूषण ने बताया कि चोरो ने पहले शायद रैकी करने के बाद इस वारदात को अन्जाम दिया है ।










