/सहजयोग कार्यों में श्री गणेश आपकी रक्षा व सहायता करते हैं-श्री माता जी निर्मला देवी

सहजयोग कार्यों में श्री गणेश आपकी रक्षा व सहायता करते हैं-श्री माता जी निर्मला देवी

निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने के लिए सहजयोगा डॉट कॉम पर जानकारी ले अथवा स्थानीय सहजयोगियो से सम्पर्क करे ।


शिमला 23 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


आत्म साक्षात्कार के पश्चात सहजयोगियो को अन्य लोगो को आत्म साक्षात्कार के बारे में बताने से नही झिझकना चाहिए । यह बात श्री माता जी ने अपने एक प्रवचन में 15 सितम्बर 1996 को कही थी । श्री माता जी ने सहजयोगियो को किसी धर्म के बारे मेे चर्चाकरने से बचना चाहिए श्री माता जी के प्रवचन के कुछ अन्श आपके ध्यान के लिए आपको पेश किए जा रहे है ।

“एक दिन मैं रेलगाड़ी से सफर कर रही थी। ट्रेन में मुझे एक महिला मिली। वह मेरे बगल में बैठी थी, और वह किसी तरह के एक धर्म या मत का अनुसरण करती थी, पता नहीं कौन सा धर्म – शायद मुस्लिम धर्म का – और सारा समय वह मुझे परेशान कर रही थी। मुझे नींद आनी शुरू हो गई, लेकिन जब भी मैं जागी वो तब भी उसी धर्म की बातें किए जा रही थी। मैंने कहा, “सहजयोगी ऐसा कभी नहीं करेंगे।”

आपको सहजयोग के बारे में बात करनी होगी। आपको इसे लोगों को बताना होगा। आपको चारों ओर जाना होगा। डरें नहीं। श्री गणेश आपकी रक्षा करेंगे। वे आपकी सहायता करेंगे, ऐसा करके वे अत्यंत प्रसन्न होंगे। वे इसे आपके लिए हरेक चीज़ कार्यान्वित करेंगे। सभी समस्याओं का हल हो सकता है। हरेक काम हो सकता है। श्री गणेश की शक्तियों में विश्वास रखें। अपनी माँ पर पूरा भरोसा रखें। यही श्री गणेश का संदेश है।”

सहजयोगा की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने लोगो को सामुहिक आत्मसाक्षात्कार देने के पश्चात इसके बारे में निशुल्क बिना किसी जाति धर्म व लिंग भेद के ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने का आवाहन किया है जिस से कलियुग में महा प्रलय से मानव जाति को बचाया जा सके । आप सभी का आवाहन किया जाता है कि आप सभी भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करे और सहजयोगा के बारे में जानकारी हासिल करें । हिमाचल में सहजयोगा के राज्य समन्वयक राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 तथा कमल चौहान के सम्पर्क नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है । सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।