सोलन (अर्की ) 23 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में विद्यालय स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की एसएमसी प्रधान बंती तंवर द्वारा किया गया ।

यह जानकारी देते हुए विधालय के शिक्षकों ने हिम नयन न्यूज को बताया कि स्कूल की मुख्य अध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया जिसमें गणित विज्ञान अंग्रेजी संस्कृत व पर्यावरण शिक्षा विषयों पर बच्चों ने चार्ट व मॉडल की सहायता से अपनी विषय वस्तु का प्रदर्शन किया ।

उन्होंने बताया कि पूनम व तन्वी विज्ञान विषय की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि गणित विषय टीम में अंकित व निहारिका को द्वितीय स्थान मिला सुनील कमल दीप शुभम संस्कृत विषय की टीम ने उर्वशी व नताशा की पर्यावरण शिक्षा टीम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया ।

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को एसएमसी प्रधान व मुख्य अध्यापिका द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व टीम इंचार्ज मौजूद रहे।











