नालागढ 26 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल में जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारी पिछले 24 वर्षो से विभाग में विलय के लिए प्रयास कर रहे है लेकिन आज तक इन कर्मचारी व अधिकारियो को पंचायती राज विभाग में विलय नही किया गया है । जिसे कारण हिमाचल जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारी युनियन ने प्रदेश भर में 30 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हडताल पर जाने का आवाहन किया है । यहां नालागढ इकाई ने भी खण्ड विकास अधिकारी नालागढ को गत दिवस एक ज्ञापन दे दिया है ।

यह जानकारी देते हुए नालागढ इकाई के जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारी महा संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश रणौत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत करीब 4700 अधिकारी /कर्मचारी पिछले 24 सालो से विभाग में विलय की राह देख रहे है ।इस कैडर के अधीन पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक ,कनिष्ठ अभियंता , सहायक अभियंता, डिजाईन अभियंता ,अधिशासी अभियंता, लेखापाल व सेवादार कर्मचारी आते है । उनहोने बताया कि बहु लम्बे समय के बाद नियमितीकरण होने पर भी जिला परिषद कैडर के कर्मचारियो को अन्य विभागो की तरह स्थाई सरकारी कर्मचारियो की तर्ज पर सुविधाए व वितीय लाभ नहीं दिए जा रहे है जबकि जिला परिषद कैडर में सभी कर्मचारी अधिकारी पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग का कार्य कर रहे है और इतनी लम्बी सेवाओ के बावजूद भी सरकारी कर्मचारियो की श्रेणी में नही लिया जा रहा है ।
अध्यक्ष ,ओम प्रकाश रणौत ने बताया कि यदि सरकारी जिला परिषद कैडर के अधिकारियो व कर्मचारियो का विलय विभाग में करने के लिए कोई ठोस निर्णय नही लेते तो ,30 सितम्बर से पूरे प्रदेश के जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जाएगे जिस में नालागढ के कर्मचारी व अधिकारी भी होगे । उन्होने हिम नयन न्यूज को बताया कि इस बारे में स्थानीय इकाई ने भी गत दिवस खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ ज़िला सोलन को एक ज्ञापन दे दिया गया है ।










