/राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामशहर में खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ ।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामशहर में खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ ।


नालागढ( रामशहर) 28 सितम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / तरूण गुप्ता


आज रामशहर खंड की खंड स्तरीय राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं की 28 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामशहर 1 में हुआ।


मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में लगभग 350 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। रिटायर्ड बी ईओ लाल सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्वागत बी ईओ रामशहर रामानंद व ज्ञान चंद तथा प्राथमिक शिक्षक संघ रामशहर द्वारा किया गया।


इस अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट किया जिसमे जोन दिग्गल प्रथम स्थान पर रहा। रिटायर्ड बीईईओ अजमेर सिंह, रिटायर्ड केंद्राध्यक्ष प्रेम सिंह , रिटायर्ड मुख्य शिक्षक एन डी शास्त्री व कृष्ण दत्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सुनील कौशल ने मंच संचालन किया।