नालागढ 28 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

स्वच्छता ही सेवा आभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की राजकीय महाविद्यालय रामशहर इकाई ने रामशहर पंचायत में आज एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया । इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंर्तगत महाविद्यालय परिसर से नेर गांव पंचायत रामशहर तक रैली का अयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वच्छता रखने एवम कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था। इस उद्देश्य को सार्थक करने हेतु स्वयंसेवियों ने स्थानीय लोगों में कपड़े के थैले भी बांटे। इसके अलावा स्वयंसेवियों ने गलियों की सफाई की।

इस कार्यक्रम की अगुआई कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशी के पालनाटा ने की। इस एक दिवसीय स्वछता अभियान में 37 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य सिमरन घिल्डियालए वरिष्ठ प्रो दुर्गा चंद नेगीए प्रो सुमनए डॉ तनु कलसीए एवं जाओ आईटी संजय उपस्थित रहे ।










