पंचायतो में लोगो को करना पड रहा है परेशानी का सामना ।
नालागढ 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल में जिला परिषद कैडर के अधीन कर्मचारियो को विभाग में विलय न किए जाने के विरोघ स्वरूप इन कर्मचारियो ने कलम छोडो अनिश्चित कालीन हडताल को शुरू कर दिया है । आज यहां नालागढ में भी बीडीओ आफिस के बाहर जिला परिषद कैडर के अधिकरियो व कर्मचारियो ने कलम छोडो अनिश्चित कालीन हडताल का संखनाद कर दिया है । यह जानकारी देते हुए जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारी संध के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत करीब 4700 अधिकारी / कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से विभाग में विलय की राह देख रहे है । इस कैडर के अधीन पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ट अभियंता, सहायक अभियंता,डिज़ाइन अभियंता ,अधिशासी अभियंता, लेखापाल,सेवादार कर्मचारी आते है । बहुत लम्बे अन्तराल के बाद नियमितीकरण होने पर भी जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थाई सरकारी कर्मचारियों की तर्ज़ पर सुविधाएं व वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे है । जबकि जिला परिषद कैडर में सभी कर्मचारी/अधिकारी पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग का कार्य कर रहे है इतनी लम्बी सेवाओं के बाबजूद भी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य बखूबी निभाने के उपरांत भी यदि हमे सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं लिया जाता तो यह हमारे लिए बहुत ही दुःखद विषय है
उन्होने बताया कि राज्य कार्यकारणी ने दिनांक 21.09.2023 को माननीय निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश को लिखित रूप मे सुचना ध्ज्ञापन दिया था कि यदि हम सभी अधिकारी व कर्मचारियों को विभाग मे विलय हेतु सरकार व विभाग द्वारा कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता है तो हम सभी दिनांक 30.09.2023 से कलम छोड़ो अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले जाएंगेए जिस निर्णय का समर्थन करते हुए इकाई नालागढ़ के ज़िला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारीयों द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि 29.09.2023 तक सरकार द्वारा विभाग मे विलय नहीं किया जाता है तो समस्त कर्मचारी 30.09.2023 से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले जाएंगे परन्तु दिनांक 29.09.2023 तक सरकार द्वारा हमारे पक्ष में कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया है
इसलिए राज्य कार्यकारणी के आदेशानुसार विकास खंड नालागढ़ के समस्त जिला परिषद कैडर के कर्मचारी व अधिकारी जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं होती तब तक विकास खंड परिसर में कलम छोड़ो अनिश्चित कालिन हड़ताल पर बैठे रहेंगे और हम आशा करते है की वर्तमान सुख की सरकार जल्द से जल्द हमारी मुख्य एकमात्र मांग विभाग में विलय की पूर्ण करेगी










