शिमला 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

अर्की उपमण्डल के राजकीय महाविद्यालय जयनगर की ओर से आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई । जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता “अवसर गोल्डन और प्राण रक्षा की दर” तथा “प्रतिकूल मौसम में सड़क सुरक्षा “इन दो महत्वपूर्ण विषयों पर पोस्टर मेकिंग करवाया गया । इस दौरान प्रतियोगिता में दीक्षा बीए प्रथम की छात्रा में पहला स्थान हासिल किया जबकि बीए द्वितीय की भारती में दूसरे स्थान परबीए तृतीया की रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया ।

यह कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया गया इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई अंत में प्राचार्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।











