/राजकीय महा विधालय रामशहर की एन एस एस टीम ने वावडियो की सफाई करके स्वच्छ किए प्रक्रितिक जल स्त्रोत ।

राजकीय महा विधालय रामशहर की एन एस एस टीम ने वावडियो की सफाई करके स्वच्छ किए प्रक्रितिक जल स्त्रोत ।


नालागढ 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


नालागढ उप मण्डल के राजकीय महाविद्याल रामशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना ;एनएसएसद्ध इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” आभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्य उद्देश्य परंपरागत जलाशयों कि सफाई करना। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रामशहर पंचायत के गांव लोहाना में स्थित परंपरागत जलाशय (बावड़ी) की सफाई की गई।

रामशहर महाविद्यालय से दो किलोमीटर दूर स्थित इस परंपरागत जलाशय (बावड़ी) से लोहाना गांव के स्थानीय निवासी पीने का जल प्राप्त करते है। स्वयंसेवियों द्वारा जलाशय से कीचड़ निकाली गई तथा बावड़ी के चारों तरफ़ उग रही झाड़ियों प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कूड़ा करकट की सफाई की गई। इस कार्यक्रम का अगुआई कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशी के पालनाटा ने की। इस एक दिवसीय स्वछता अभियान में 37 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य सिमरन घिल्डियाल, वरिष्ठ प्रो. सतविंदर सिंह, प्रो दुर्गा चंद नेगी, प्रो सुमन, डॉ तनु कलसी, एवं जाओ आईटी संजय उपस्थित रहे ।